उत्तर प्रदेश में सुहावना बना रहेगा मौसम

It may rain with strong winds

Update: 2022-05-27 00:15 GMT

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में डंठी सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है. अधिकतम तापमान में 6 - 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में बादल छाए रहने की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं ने अधिकतम तापमान में सामान्य से 6-8 डिग्री तक पारा गिरा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में बादल छाए रहने के आसार बने हैं। बारिश भी हो सकती है। साथ ही साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की है संभावना

बुंदेलखंड(बांदा,मिर्जापुर,चित्रकूट, झांसी) और पश्चिम उत्तर प्रदेश (मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़,नोएडा) में अधिक बारिश हो सकती है. हालांकि 27 मई तक राहत के बाद फिर से भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचेगा। आज राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 तो आगरा में 36, प्रयागराज में 37, वाराणसी में 37, झांसी में 41, बांदा में 37 व कानपुर में 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

*सुबह के समय तापमान 31°c रहने की संभावना है। सुबह बारिश की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार  5 km/h के आसपास रह सकती है।

*दोपहर में तापमान 40°c के आसपास रहने की संभावना है,गर्मी महसूस होगी। 15km/h की रफ्तार से हवा चल सकती है।मौसम में आद्रता बनी रहेगी।

*शाम का तापमान उत्तर प्रदेश में 44°c के आसपास पहुंचेगा।बारिश नहीं होगी। हवा की रफ्तार 23km/h चलने की संभावना है।

*रात में  मौसम सुहावना बना रहेगा। किसी किसी जगह पर बारिश हो सकती है। रात का तापमान 36°c के आसपास रहने की संभावना बनी हुई है। हवा 27 से 28km/h की रफ्तार से चलने की पूरी तरह से संभावना बनी हुई है ।


Tags:    

Similar News