महात्मा बनने की ओर, किताब की राजनीति ? नहीं ..किताब से विचारनीति !

4123 विधायक नेता - सभी के द्वारा 5000 पुस्तकों का वितरण - 2 करोड़ किताबें - 1 परिवार 4 सदस्य - 8 करोड़ लोग - 1 किताब - 1 विचारनीति (असीम संभावनाएं) किताब का नानाभाऊ पटोले साहेब महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेशाध्यक्ष के करकमलों द्वारा पुस्तक का विमोचन हुआ

Update: 2024-01-14 15:14 GMT

 पुस्तक से राजनीति नहीं, पुस्तक से विचारनीति। मोहब्बत से सभी को जोडा, भारत जोडो यात्रा ने और अब न्याय का हक़, मिलने तक। भारत जोडो न्याय यात्रा का शुभारंभ।

■ महात्मा बनने की ओर !!

■ 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोडो न्याय यात्रा के उपलक्ष में, प्रथम भारत जोडो यात्रा पर गुजरात के राजनीतिक विचारक एवं रणनीतिकार जिगर दोशी द्वारा लिखीत पुस्तक का महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के करकमलों द्वारा विमोचन।

■ नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूँ, मैं राहुल गांधी हूँ, भारत को जोड़कर न्याय करने आया हूँ।

■ कांग्रेस के हर कार्यकर्ता और जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की Idea of India की भावना को यह पुस्तक के द्वारा करोड़ों युवाओं तक पहुँचाने का डॉ. हेमंत श्याम सोनारे, अध्यक्ष - औद्योगिक प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का निर्धार।

■ सम्माननीय राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधीजी से लेकर राहुल गांधी तक के सभी जननायकों का जनता को, समाज को एवं देश को एक ही संदेश।

डरो मत।

दिनांक 12 जनवरी, शुक्रवार, मुंबई महाराष्ट्र स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन दादर पर क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले एवं राजमाता जिजाऊ की जयंती के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत जोडो न्याय यात्रा की शुभारंभ की घड़ियों के बीच आयोजित यह कार्यक्रम में प्रथम भारत जोडो यात्रा पर लिखी प्रथम किताब का विमोचन भी किया गया।

महात्मा बनने की ओर, प्रथम भारत जोडो यात्रा पर लिखी गई भारत की प्रथम पुस्तक है जो गुजरात के राजनीतिक विचारक एवं रणनीतिकार जिगर दोशी द्वारा रचित की गई है।

Idea of India और मोहब्बत की भावना को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा का अतुलनीय आयोजन 2022 से 2023 के दौरान हुआ। यह यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता और जन जन ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। भारत देश की उन्नति के लिए कांग्रेस का कितना योगदान रहा है वह भी राहुल गांधी ने यह यात्रा के दौरान जन जन को समझाया।

आजादी की लड़ाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का योगदान, पूजनीय राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधीजी का दौर, महान वैश्विक नेता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, आयरन लेडी श्रीमती इन्दिरा गांधीजी, 21वी सदी के भारत का सपना संजोते हुए अपने जीवन को भारत पर न्योछावर करने वाले श्री राजीव गांधीजी, श्रीमती सोनिया गांधी का संघर्ष और राहुल गांधी का जननायक बनकर उभरना, यह सभी क़िस्सो पर लिखें हुए पुस्तक का विमोचन महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले के करकमलों द्वारा कीया गया।

देश में कांग्रेस के सभी नेता, विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विचारधारा की इस लड़ाई को यह पुस्तक के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों में जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रयत्नशील रहें तो कांग्रेस एवं राहुल गांधी की बात को घर घर तक पहुँचा सकते है ऐसा भाव डॉ. हेमंत श्याम सोनारे, अध्यक्ष, औद्योगिक प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने व्यक्त किया। लाखों की संख्या में यह किताब जनता एवं युवाओं के हाथों में पहुंचेगी।

पुस्तक से राजनीति नहीं परंतु पुस्तक से विचारनीति की ओर अग्रसर कांग्रेस जनता के लिए प्रतिबद्ध है।

महात्मा बनने की ओर पुस्तक लिखने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नानाभाऊ पटोले हमेशा प्रकाशपुंज प्रेरणा दर्शन स्वरूप रहे। यह पुस्तक को इतनी उंचाई तक लाने में डॉ. हेमंत श्याम सोनारे, अध्यक्ष, औद्योगिक प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का बहुत अभूतपूर्व सहयोग रहा। पुस्तक के रचयिता, राजनीतिक विचारक एवं रणनीतिकार जिगर दोशी  ने यह योगदान के लिए  डॉ. हेमंत श्याम सोनारे के प्रति आभार दर्शन व्यक्त किया। साथ में आनंद कुलकर्णी, सचिव औद्योगिक सेल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रति भी आभारभाव प्रकट कीया।

यह भव्य आयोजन में महाराष्ट्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संध्या सव्वालाखे, प्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नाना गावंडे, महाराष्ट्र प्रदेश सरचिटणीस, प्रशासन व संघटन प्रमोद मोरे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेल व विभाग समन्वयक माननीय प्रज्ञाताई वाघमारे, महाराष्ट्र सोशल मीडिया अध्यक्ष विशाल मुत्तेमावर, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख आदि अग्रणी उपस्थित रहे।

मुंबई महाराष्ट्र कांग्रेस

जिगर दोशी

राजनीतिक विचारक एवं रणनीतिकार

Tags:    

Similar News