गिरिडीह (झारखंड). यहां शुक्रवार को हुए एक रोड एक्सीडेंट में म्यांमार के काउंसल जनरल की मौत हो गई। हादसे में उनकी वाइफ, पर्सनल असिस्टेंट और ड्राइवर जख्मी हो गए। सभी लोग बोधगया से कोलकाता जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद सभी घायलों को डुमरी इलाके के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां से इन्हें रांची मेडिकल हॉस्पिटल रैफर किया गया।
मौके पर पहुंचे एसपी.
घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के एसपी अखिलेश बी वेरियर समेत कई अफसर हॉस्पिटल पहुंचे। अखिलेश ने बताया कि घटना शुक्रवार करीब 11 बजे की है। काउंसल जनरल यू पाई से कार से बोधगया से कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान एक टर्न पर उनकी गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
झारखंड के सीएम ने जताया शोक
झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि म्यांमार के काउंसल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु से दुखी हूं। उनकी घायल पत्नी और साथी यात्रियों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है। मैं ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।