नार्थ कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलीस्टिक मिसाइल दागी, पीएम आबे बोले- बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

नॉर्थ कोरिया के जापान पर लगातार मिसाइल दागने से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलीस्टिक मिसाइल छोड़ी है। जापान ने कहा कि यह मिसाइल जापान के होकाइडो के ऊपर से सुबह 07:04 बजे से 07:06 बजे के बीच गुजरी।

Update: 2017-09-15 05:29 GMT

नॉर्थ कोरिया के जापान पर लगातार मिसाइल दागने से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलीस्टिक मिसाइल छोड़ी है। जापान ने कहा कि यह मिसाइल जापान के होकाइडो के ऊपर से सुबह 07:04 बजे से 07:06 बजे के बीच गुजरी।  हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

नार्थ कोरिया ने इससे पहले 3 सितम्बर को 6th न्यूक्लियर टेस्ट किया था। उत्तर कोरिया के जापान पर लगातार मिसाइल दागने से क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। जापानी डिफेन्स मिनिस्टर ने पीएम शिंज़ो आबे से मीटिंग की। जापान के पीएम शिंजो आबे ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के उकसावे की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक साउथ कोरिया की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि नॉर्थ की मिसाइल ने संभवत: 3700 किमी की दूरी तय की और वह 770 किमी की ऊंचाई तक गई।

चीन ने पहले भी चेताया था 

चीन ने चेताया था कि उत्‍तर कोरिया पर यदि कोई प्रतिबंध लगाया जाता है, तो वो और भड़क सकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से नए प्रतिबंध लगाने के बाद उत्तर कोरिया का यह मिसाइल परीक्षण सामने आया है। उत्तर कोरिया की ओर से एक महीने के अंदर दूसरी बार जापान के ऊपर से मिसाइल गुजारी है। इस मिसाइल की वजह से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।


Similar News