पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक ढेर, एक जवान शहीद

पाक सैनिकों द्वारा सुंदरबनी में अकारण की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद हो गए।

Update: 2019-07-30 11:39 GMT

नई दिल्ली : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा पर वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। आज दोपहर बाद से ही जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है। तंगधार और केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिकों को मार गिराया है। उधर, पाक सैनिकों द्वारा सुंदरबनी में अकारण की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद हो गए।

तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान अकारण गोलीबारी कर रहा है। यहां पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार भी दागे गए जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर को तोड़ा है। माना जा रहा है कि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है और मृतकों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। 



रविवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में दस दिन का एक बच्चा भी घायल हो गया था। सोमवार को अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया था। 

Tags:    

Similar News