हसन रूहानी लगातार दूसरी बार चुने गए ईरान के राष्ट्रपति

Update: 2017-05-20 10:42 GMT
नई दिल्ली : ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में हसन रूहानी चुनाव जीत गए हैं। हसन रूहानी लगातार दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति चुने गए है। उन्होंने अपने प्रतिद्दंदी इब्राहिम रेसी को भारी मतों से हराया है। हसन रूहानी ईरान में आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं।

सरकारी टीवी ने मतों के आंकड़ों के आधार पर शनिवार एक संक्षिप्त बयान में उन्हें बधाई दी थी। यहां शुक्रवार को हुए मतदान में 70 फीसदी वोट पड़े थे। वहीँ राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज सुबह से मतगणना शुरू हुई थी।

बता दें राष्ट्रपति हसन रूहानी ने आज आधे से अधिक मतों की गणना के बाद भारी बढ़त बना ली थी और तभी से उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी। दो करोड़ 59 लाख मतों की गणना के बाद रूहानी ने एक करोड़ 46 लाख मत से आगे चल रहे थे। जबकि उनके कट्टरपंथी प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम रईसी को एक करोड़ एक लाख मत मिले थे।

निवर्तमान राष्ट्रपति हसन रूहानी दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में थे। उनका मुख्य मुकाबला कट्टरपंथी मौलवी और पूर्व अभियोजक इब्राहिम रेसी से था, जो देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी हैं।

Similar News