ट्विटर पर फिर बड़ी गलती कर बैठे दिग्विजय सिंह, आलोचकों ने घेरा

Update: 2017-03-28 12:28 GMT
File Photo
नई दिल्ली : अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए। इस बार उन्होंने जो ट्वीट किया उसको लेकर उनके आलोचकों ने निशाने पर ले लिया। दरअसल दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो पर ट्विटर पर कुछ पोस्ट किया, इस वीडियो को पूर्व कांग्रेस सांसद राजकुमारी रतना सिंह ने बनाया था। इसी वीडियो को आगे पहुंचाने के लिए उन्होंने ट्विटर पर जो लिखा उसको लेकर बवाल मच गया।

 दिग्विजय सिंह ने वीडियो के नीचे कमेट्स लिखा कि रतना सिंह स्व. दिनेश सिंह की पुत्री है। ये पहले इंदिरा गांधी की केबिनेट में थी बाद में राहुल गांधी की केबिनेट में शामिल हुई थी। उनका यह ट्वीट वायरल हुआ तो उनके आलोचकों ने उन्हें घेर लिया। 


हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने तुरंत गलती को ठीक करते हुए राहुल गांधी की जगह राजीव गांधी कैबिनेट लिख लिया। जिसमें राजकुमारी रतना सिंह राजीव गांधी की केबिनेट का हिस्सा हुआ करती थीं।


कुछ लोग तो इस बात के लिए ताने दे रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी के नाम के स्पेलिंग भी सही नहीं लिखी है. बता दें कि राजीव गांधी इंग्लिश में Rajiv Gandhi लिखा करते थे जबकि दिग्विजय सिंह ने अपने दुरुस्त ट्वीट में राजीव गांधी के नाम की स्पेलिंग Rajeev Gandhi लिखी है।

Similar News