कांग्रेस-मुक्त भारत बनाने में BJP कभी सफल नहीं होगी - पी चिदंबरम

Update: 2017-08-05 11:02 GMT

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कभी भी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में सफल नहीं होगी।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात में हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि, 'दुरुपयोग, झूठे आरोप, विरोध प्रदर्शन और अब हिंसा। फिर भी, BJP कांग्रेस-मुक्त भारत बनाने में सफल नहीं होगी।

उन्होंने एक दूसरा ट्वीट करते हुए कहा, 'भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अभी तक राहुल गांधी की कार पर हुए हमले की निंदा क्यों नहीं की?'

वहीं कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी पर हुए हमले को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा एक साजिश बताया। उन्होंने कहा दोनों पार्टियां राजनीतिक विरोधियों या नेताओं पर हिंसा, धमकी और हमलों पर विश्वास करते हैं।

बता दें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुजरात के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान गुजरात के बनासकांठा में उनके क़ाफिले पर हमले हुए। राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए और गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि इस हमले में राहुल गांधी को किसी तरह की चोट नहीं आई। इससे पहले राहुल गांधी को प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए थे।

Similar News