अब राहुल भी ख़तरा बनने लगे, अमेरिका मे राहुल के भाषण की सराहना के यही संकेत मिले, पूरा पढ़ें इस भाषण को

मैं मंच पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करता हूं और इस हॉल में मौजूद आप में से हर एक का स्वागत करता हूं। आपको पता है कि कई साल पहले सैम भारत आये थे और उन्होंने अभी आपको इंदिरा गांधी जी द्वारा उनके प्रेजेंटेशन को सुनने की बात बतायी।

Update: 2017-09-22 13:13 GMT

सैम पित्रोदा ने अभी कहा कि कांग्रेस 130 साल पुरानी है। ये सही बात है। कांग्रेस का संगठन 100 साल से थोड़ा अधिक पुराना है। लेकिन भारत में कांग्रेस के विचार हजारों साल पुराने हैं। सैम! हम सिर्फ एक संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं करते बल्कि हम एक दर्शन का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो हजारों साल पुराना है। और मैं आपको थोड़ा बताता हूँ कि वो दर्शन क्या है। गांधी जी ने वास्तव में किसके लिए लड़ाई लड़ी? हमारा स्वतंत्रता संग्राम किस लिए था? कुरियन जी ने क्या काम किया? सैम पित्रोदा ने क्या किया और हजारों प्रवासी भारतीयों ने क्या किया? ये सभी सच के लिए खड़े हुए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके सामने क्या खड़ा है। जब वे किसी चीज पर भरोसा करते हैं और उन्हें यकीन होता है कि ये सच है तो वे इसके लिए खड़े हो जाते हैं और इसके लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ती है। यही कांग्रेस का विचार है।

मेरी इस यात्रा के दौरान मैंने काफी बातचीत की। मैं प्रशासन के काफी लोगों से मिला, मैंने डेमोक्रेटोक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के लोगों से मुलाकात की, मैं कई दोस्तों से मिला, एनआरआई दोस्तों से मिला। और मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं हैरान रह गया। क्योकि इससे पहले कि मैं उन्हें कुछ बता पाता कि मैं किस बारे में चिंतित हूं, उन लोगों ने मुझे ठीक वही बात कह दी। और सबसे बड़ी बात ये थी कि ज्यादातर लोगों ने मुझे बताया कि भारत में प्रबल रहने वाली सहिष्णुता का क्या हुआ? भारत में सद्भावना का क्या हुआ?

कई सारी चुनौतियां हैं जिनका भारत को सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी चुनौती, और मैं आपको इसके आंकड़े दूंगा, हर दिन 30,000 युवा लोग नौकरी बाजार में शामिल होते हैं। इसका मतलब है कि 24 घंटे में 30,000 नये भारतीय नौकरी के लिये बाजार में आते हैं। आज उनमें से केवल 450 को ही नौकरी मिल रही है। मैं बेरोजगारों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं बता रहा हूं कि हर एक दिन 30,000 नये लोग आते हैं और केवल 450 लोगों को ही नौकरी मिलती है। हमारे देश के सामने ये सबसे बड़ी चुनौती है और इस चुनौती को लोगों को एकजुट करने तथा इस समस्या का समाधान करके एकीकृत दृष्टिकोण के निर्माण से संबोधित किया जा सकता है।

हम भारत में हर किसी चीज पर चर्चा करते हैं। भारत में बांटने वाली राजनीति चल रही है, लेकिन भारत का सामना जिस असली चुनौती से है वो नौकरी के लिए आने वाले 30000 युवाओं और उनमें से केवल 450 को नौकरी मिलने को लेकर है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या परिणाम होंगे। भारत यदि अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाता तो वो उन्हें कोई दृष्टिकोण नहीं दे सकता। इस समस्या का हल करने के लिए कांग्रेस पार्टी के पास दूरदृष्टि है। और मैं इस विजन के बारे में थोड़ा आपको बताना चाहता हूं। इस समय पूरा फोकस 50 - 60 काफी बड़ी कंपनियों पर है। मेरा मानना है कि यदि आपको भारत में लाखों-करोड़ों रोजगार पैदा करने हैं तो ये छोटे और मध्यम कारोबार को सशक्त बनाकर ही किया जा सकता है। ये काम उद्यमियों को सशक्त बनाकर किया जा सकता है। दूसरा, मैं आपको एक और आंकड़ा बताता हूं। भारत में 40 प्रतिशत सब्जियां सड़ जाती हैं। कृषि को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यहां पंजाब के लोग भी हैं। आप समझ सकते हैं कि मैं वास्तव में क्या कह रहा हूं। कृषि हमारी सामरिक संपत्ति है। हमें कृषि का निर्माण करने की जरुरत है, हमें शीत भंडारण श्रृंखला विकसित करने की जरूरत है, हमें खेतों के पास फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की जरूरत है और हमें भारतीय कृषि को सशक्त बनाने की जरूरत है। अगर हम अपने किसानों को सशक्त बनाते हैं तो हमें लाखों नौकरियां मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं बदलने वाली हैं और बर्कले में मैंने अपने भाषण में ये बात कही थी। आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी जानकारियां डॉक्टरों को याद हैं। आने वाले कल में ये सारी जानकारियां कंप्यूटर पर होने जा रही हैं। भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। हम बहुत हृदय शल्य चिकित्सा, नेत्र शल्य चिकित्सा सहित काफी संख्या में शल्य क्रियाएं करते हैं। हमें इन सबकी गहरी समझ है कि इन्हें कैसे किया जा सकता है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत के लिए बड़ा अवसर है। हम दुनिया के स्वास्थ्य सेवा केंद्र बन सकते हैं। लेकिन हमें आज इसके लिए योजना बनानी होगी। और मैं केवल स्वास्थ्य पर्यटन के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं ऐसी प्रणाली के निर्माण के बारे में बात कर रहा हूं जिससे भविष्य में चिकित्सा प्रक्रियाओं का बड़ा हिस्सा हमारे देश में किया जायेगा।

अगले पेज पर बाकी भाषण 

आगे पढ़े

Similar News