अब राहुल भी ख़तरा बनने लगे, अमेरिका मे राहुल के भाषण की सराहना के यही संकेत मिले, पूरा पढ़ें इस भाषण को

मैं मंच पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करता हूं और इस हॉल में मौजूद आप में से हर एक का स्वागत करता हूं। आपको पता है कि कई साल पहले सैम भारत आये थे और उन्होंने अभी आपको इंदिरा गांधी जी द्वारा उनके प्रेजेंटेशन को सुनने की बात बतायी।

Update: 2017-09-22 13:13 GMT

आईआईटी के लिए भी इसी तरह का दृष्टिकोण आपको बता सकता हूं। मैं बर्कले में गया। कल मैं प्रिंस्टन में था। अमेरिकी विश्वविद्यालय ज्ञान नेटवर्क हैं। सूचनाएं उनके भीतर दौड़ती हैं। वे व्यापार से जुड़े हुए हैं, वे अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं। हमारे आईआईटी शानदार संस्थान हैं, लेकिन वे नेटवर्क नहीं हैं। अगर हम अपने आइआइटी को अपने उद्योगों से जोड़ते हैं तो अगर हम अपने आईआईटी को दुनियाभर के कारोबारों से जोड़ते हैं, तो वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा करना शुरू कर देंगे। ये सारी चीजें हैं जो की जा सकती हैं।

लेकिन मैं वापस अपने भाषण की शुरुआत में जाना चाहता हूं। आपको शामिल होने की जरूरत है। आपके पास जबरदस्त ज्ञान है, आपके पास शानदार समझ है, आप विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। मैं आपको आगे आने और आगे बढ़ने के दृष्टिकोण पर कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। हम आपकी मदद लेना चाहते हैं और देखिए, सैम पित्रोदा ने अकेले दूरसंचार उद्योग को बदल कर रख दिया। हम एक सैम पित्रोदा को नहीं चाहते। हम कम से कम 10-15 सैम पित्रोदा चाहते हैं, क्योंकि भारत में काफी काम करना है। अंतिम बात मैं आपसे कहना चाहता हूं। भारत ने हमेशा दुनिया को दिखाया है कि भाईचारे के साथ कैसे रहना है। हजारों वर्षों से भारत के शांति और भाईचारे की इज्जत रही है। इसे चुनौती दी जा रही है। हमारे देश में ऐसी ताकतें हैं जो देश को विभाजित कर रही हैं और देश के लिए यह बहुत खतरनाक है। और यह विदेशों में हमारी साख को बर्बाद कर रहा है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के, रिपब्लिकन पार्टी के काफी सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि हमारे देश में क्या हो रहा है। हम हमेशा विश्वास करते थे कि आपका देश एकजुटता से काम करता है। हम हमेशा मानते थे कि आपका देश शांतिपूर्ण है, आपके देश में क्या हो रहा है? और इसी चीज के खिलाफ हमें लड़ना है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया बदल रही है और लोग हमारी तरफ देख रहे हैं। चीन उभर रहा है, अमेरिका के साथ हमारे संबंध हैं। हिंसक दुनिया के कई देश भारत की तरफ देख रहे हैं, और कह रहे हैं कि 21वीं सदी में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का जवाब भारत दे सकता है। इसलिए हम अपनी सबसे ताकतवर संपत्ति खो नहीं सकते। हमारी सबसे बड़ी संपत्ति खुशी, शांति और प्यार से रहने वाली 130 करोड़ जनता है। और पूरी दुनिया ने हमें इस चीज के लिए सम्मान दिया है। और यही वो चीज है जिसे हम कांग्रेस के लोग, हममें से हर एक को बचाना है। एक देश के रूप में भारत सभी लोगों के लिए है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं, मैं अपने सिख भाइयों को देख सकता हूं, मैं विभिन्न राज्यों के लोगों को देख सकता हूं।

भारत अकेले आप में से किसी से संबंधित नहीं है बल्कि भारत इस पूरे कमरे से जुड़ा हुआ है। भारत का रिश्ता हम सभी से है और यही कांग्रेस पार्टी है। मैं एक बार फिर से आप सभी को बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। और मैंने सैम को बताया है कि, सैम आप जब भी चाहें कि मैं अमेरिका आऊं, आप जहां कहीं भी मुझे बुलाना चाहें बस मुझे एक फोन कर दें मैं हाजिर हो जाऊंगा। और अंतिम बात मैंने आज सैम को बताया। उन्होंने तस्वीरों के बारे में कहा और मैंने कुछ सीखा है। सैम, हमारे यहां व्यक्तिगत फोटोग्राफ चलती है तो मुझे लगता है कि अगली बार हमारे पास काफी समय होगा ताकि हम एक दूसरे के साथ सेल्फी और फोटो ले सकें।

आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

आप सभी को Ji शुभकामनाए


Similar News