उन्नाव में फसल की रखवाली कर रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, वन-विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

उन्नाव में युवक खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। अचानक जंगली जानवर ने उसपर हमला बोल दिया।

Update: 2023-09-15 08:09 GMT

उन्नाव में फसल की रखवाली कर रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला।

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में फसल की रखवाली कर रहे एक युवक पर अचानक से तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवक डर गया, उसे समझ में नहीं आया कि तेंदुए के हमले से कैसे बचा जाए। साहस का परिचय देते हुए युवक ने पास में रखे फावड़े और लाठी का इस्तेमाल किया। सूझबूझ से युवक की जान बच गई। फावड़े और लाठी बरसती देख तेंदुआ भाग गया। तेंदुए की चपेट में आया युवक तब तक काफी घायल हो चुका था। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया।

तेंदुए ने युवक पर किया हमला

युवक के सीने पर तेंदुए के पंजे का निशान है। ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। एसडीम ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन विभाग के अफसरों ने तेंदुआ की खोजबीन शुरू कर दी है। लखनऊ से राहुल शर्मा पुत्र सर्वजीत शर्मा बहन-बहनोई के घर करीब एक माह से रह रहा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बड़ा खेड़ा गांव में बहनोई राज मोहन शर्मा का घर है। राहुल शर्मा आवारा गौवंश से फसल को बचाने के लिए खेतों की रखवाली करने गया था।

साहस ने बचाई जान

जंगली जानवर के गुर्राने की आवाज पर खेत से राहुल ने बाहर निकलकर देखा। जंगली जानवर नजर आने पर भागने की कोशिश की। युवक को भागता देख जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में राहुल शर्मा घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि जंगली जानवर तेंदुए की तरह दिख रहा था। तेंदुए के हमले के बाद राहुल ने भी तेंदुए पर लाठी और फावड़े से वार किया जिससे तेंदुए भाग गया। घायल राहुल शर्मा को परिजन पुरवा सीएचसी लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल शर्मा को घर भेज दिया।

Also Read: अनंतनाग में एक और जवान शहीद, तीन दिन से लगातार चल रही है आतंकी मुठभेड़

Tags:    

Similar News