प्रियंका गांधी लड़ सकती है इन दो सीटों से चुनाव, सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने की वजह आई सामने

कांग्रेस पार्टी के अंदर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है।

Update: 2023-08-29 07:00 GMT

प्रियंका गांधी लड़ सकती है इन दो सीटों से चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव बेहद खाश होने वाला है। जिसके लिए विपक्ष अभी से मंथन शुरू दिया है। कांग्रेस पार्टी इस बार प्रियंका गाँधी को चुनाव में उतारने पर लगी हुई है। पार्टी उनके लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क में जुटी है। प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की पहली प्राथमिकता वाराणसी है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दी जा सके। दूसरी तरफ राहुल गांधी के अमेठी तो सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

Also Read: मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड कांड में मुस्लिम बच्चे की पहचान कराने पर पत्रकार जुबैर के खिलाफ केस दर्ज

सोनिया गांधी की चुनाव न लड़ने की वजह

सोनिया गांधी को लेकर अभी खबर पूरी तरह पक्की नहीं कह सकते। दरअसल सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव मैदान में नहीं उतरीं तो रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में आ सकती हैं। इसी तरह अदालत के आदेश के चक्कर में अमेठी से राहुल गांधी के बजाय प्रियंका के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ हो गई है। उनके अमेठी से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। दूसरी तरफ रायबरेली में सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ता बूथवार तैयारी में जुट गए हैं। वे सोनिया गांधी के नाम पर प्रचार भी शुरू कर दिए हैं।

आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस पर काफी मेहरबान दिख रही है। तभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि गांधी परिवार के सदस्यों का समाजवादी पार्टी दिल खोलकर समर्थन करेगी।

Also Read: Gadar 2 देखने गए युवक की हुई मौत, घटना का वीडियो हुआ CCTV में कैद 

Tags:    

Similar News