UP News: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

कुछ घंटे पहले ही मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उसको हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

Update: 2024-03-28 17:00 GMT

UP News: माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मुख्तार काफी समय से बांदा जेल में बंद था।

पड़ा था दिल का दौरा

मुख्तार अंसारी की कुछ घंटे पहले ही दिल का दौरा पड़ा था। वो अपने जेल बैरक में ही बेहोशी की हालत में मिला था। जिसके बाद उसे तुरंत ही आनन-फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन पहले तक अंसारी ने दावा किया था कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश हो सकती है। उस बीच फिर तबीयत बिगड़ी है और पास के ही मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी को भर्ती करवा दिया गया था।

जहर देने का लगा आरोप

आपको बताते चलें कि मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था। पिछले कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी। बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था। पता चला था कि अंसारी की हालत नाजुक थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और आज फिर हार्ट अटैक की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। हालंकि उसके बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया है कि मुख्तार को जहर दिया गया है।

पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

मुख्तार अंसारी की मौत की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी जिलों में गस्त के निर्देश दिए गए हैं। खासकर मऊ और गाजीपुर जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Tags:    

Similar News