चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, क्या अब लोकसभा चुनाव लड़ पाएगी?

लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

Update: 2024-02-16 07:10 GMT

कांग्रेस के बैंक खातों को क्यों सील किया गया? इसके कारण बहुत ही हास्यास्पद हैं।

1. हमें 31 दिसंबर 2019 तक अपने अकाउंट्स जमा करने थे, लेकिन हमें कुछ देर हो गई। इस वजह से हमारे खातों को सील कर दिया गया।

2. 2018-19 चुनाव का वक्त था, जिसमें कांग्रेस के 199 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें हमारे MLAs और MPs ने सिर्फ 14 लाख 40 हजार रुपए कैश में जमा किए थे, जो उनका वेतन था।

इस वजह से कांग्रेस पर 210 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगी दी गई है।यह बात कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कही है। 

Tags:    

Similar News