Third Round of Polling: तीसरे चरण में मोदी का संकट बढ़ा BJP | INDIA| LOKSABHA ELECTION 2024
Third Round of Polling: तीसरे चरण में मोदी का संकट बढ़ा BJP | INDIA| LOKSABHA ELECTION 2024;
उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो गया है। आज काफी संघर्षपूर्ण दिन रहा है।'घस्से के चुनाव' में इस तरह की पृष्ठभूमि बन जाती है। हाथरस और आगरा में भाजपा के सामने कोई कठिनाई नही है। एटा, बरेली और फतेहपुर सीकरी में भाजपा एक कदम आगे है , मगर दूरी अधिक नही है। मैनपुरी और फिरोजाबाद में सपा की जय हो सकती है। संभल और आवंला में तस्वीर थोड़ी सी धुंधली है।
अब पैटर्न की बात यह है कि #2014 में भाजपा ने पूरब पश्चिम सब एक कर दिया था। #2017 विधानसभा में जैसे ही चुनाव पश्चिम से पूरब की और बढ़ना शुरू हुआ तो भाजपा के पक्ष में पूरी तरह मुड़ गया था। #2019 में पश्चिम से जब तीसरे चरण में पहुंचे तो कुछ यादव बसपा के साथ होने की नाराजगी में भाजपा को चले गए और कुछ दलित यादवों से नाराजगी में भाजपा को चले गए। समीकरण डिस्टर्ब हुए तो भाजपा और गठबंधन में नजदीक का चुनाव हुआ, जिसमें दोनों को नुकसान हुआ। 2014 में स्थिति अलग थी। मोदी मैजिक था।
इस बार स्थिति में कई तरह के बदलाव है। दलित बसपा का साथ नही छोड़ रहा है, जीत हो चाहे हार ! इसके अलावा यादव ,मुस्लिम व प्रत्याशी की जाति के वोट के अधिक हिस्से के समीकरण के साथ साथ 5 % बेरोजगारी से त्रस्त युवा वोट गठबंधन को एकतरफा जा रहा है। अखिलेश यादव ने इन बार जाति के समीकरण अच्छे साधे है। इसलिए चुनाव बेहद बराबरी का हो गया है। जोकि 2014 और 2019 से पूरी तरह अलग है। गठबंधन निस्संदेह बढ़िया लड़ रहा है।
तीसरे चरण से भाजपा हमेशा बढ़ती है। इस बार थोड़ी सी बेहतर है , मगर यूपी में दूसरा चरण उनका इससे बेहतर था। यूपी में अब तक 26 सीटों पर चुनाव हुआ है और मेरे आंकलन के अनुसार अनुमान यह है अब तक 13-13 का टाई है। शेष हम ईवीएम मशीन के ऊपर वाले पंखे पर तो लटके नही है।