असम में बाढ़ के बाद राहत कार्य जारी, 20 जिलों की आबादी प्रभावित

पूर्वी राज्य असम (Assam Flood) में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ते जा रहा है।

Update: 2022-05-17 13:52 GMT

देश के अन्य हिस्सों में जहां भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी राज्य असम में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ते जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग दो लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंभीर संटक में फंसे 119 यात्रियों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना को बुलाना पड़ा। सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से लोगों को बाहर निकाला गया। असम के 222 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पांच लोगों की मौत की भी खबर है। 

बाढ़ के चलते कई हजार एकड़ की फसलें तबाह व बर्बाद हो गई हैं। 2 सौ से ज्यादा घर मिट्टी में मिल चुके हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य आपदा नियंत्रण विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

बाढ़ के चले रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई है। पटरियां उखड़ गई हैं तो कहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इसके चलते ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया है। कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों में फंसे यात्रियों को वायुसेना की मदद से निकाला जा रहा है। 

Tags:    

Similar News