ATM का कैश बॉक्स नहीं खुला तो चोर पूरी मशीन ही उठा ले गए

Update: 2021-12-24 06:58 GMT

प्रतिकात्मक फोटो

चोरों की चोरी की तरतूत के बारे में सब लोग जनते ही है लेकिन आगरा में गुरुवार देर रात ऐसी घटना सामने आई है की बदमाश ATM उठा ले गए। मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो ATM रूम का ताला टूटा था। अंदर से मशीन गायब थी। ATM टाटा इंडिकेस का था।

ATM मशीन चोरी होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर जुटी है। आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स शहर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। बदमाशों की तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही है। एटीएम में कितना कैश था, इसकी पुलिस जानकारी करने में लगी है।


Tags:    

Similar News