मोतिहारी में परीक्षा केंद्र पर बत्ती हुई गुल, तो कार की हेडलाइट की रोशनी में हुआ 12वीं का एग्जाम (VIDEO)
बिहार के मोतिहारी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज में मंगलवार को सरकारी वाहनों की रोशनी में करीब 400 लड़कियों ने अपना हिंदी की पेपर लिखा. दरअसल परीक्षा केंद्र पर लाइट काटने से अंधेरा हो गया था.;
बिहार के मोतिहारी में महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज में मंगलवार को सरकारी वाहनों की रोशनी में करीब 400 लड़कियों को हिंदी की परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ा. दरअसल दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 1.45 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन "कुप्रबंधन" के कारण यह शाम 4.30 बजे शुरू हुई.
#WATCH | Students took their Class 12 exam in the light of car headlights at an exam centre in Motihari, Bihar on Tuesday evening pic.twitter.com/67hiEHD2Tx
— ANI (@ANI) February 3, 2022
संयोग से बिजली भी कट गई और सूरज ढलते ही परीक्षा कक्ष में अंधेरा छाने लगा. जिसके बाद वहां खड़ी कुछ गाड़ियों के हेडलाइट को जलाया गया और उसी की रोशनी में विद्यार्थियों को अपना पेपर लिखना पड़ा.