मथुरा में 14 से 27 नवंबर तक होगा ब्रज राज उत्सव, जानें कैसी चल रही हैं तैयारियां

मथुरा का प्रसिद्ध उत्सव ब्रजराज उत्सव का आयोजन इस बार 14 से 27 नवंबर तक किया जाएगा।

Update: 2023-11-04 10:05 GMT

मथुरा में 14 से 27 नवंबर तक होगा ब्रज राज उत्सव

Mathura News: माना जाता है कि कान्हा की नगरी में हर दिन ही उत्सव होता है लेकिन कुछ उत्सव ऐसे हैं जिनके लिए मथुरा के लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। उसी उत्सव का आयोजन होने वाला है. आपको बता दें कि इस उत्सव का नाम है ब्रजराज उत्सव। जिसमें पूरे देश के कई जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस कार्यक्रम में ब्रज के शिल्पकारों और ब्रज में बने उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई जाती है और काफी संख्या में लोग उन उत्पादों की खरीददारी भी करते हैं।

जल्द ही मथुरा में ब्रजराज उत्सव की शुरुआत होने वाली है। इस बार यह कार्यक्रम 14 से 27 नवंबर तक होगा। जिसमें पिछली बार की तरह इस साल भी कई मशहूर भजन गायक, सिंगर, डांसर और कई अन्य विधाओं में भारत के कई मशहूर हस्तियां भाग लेंगी। इसीलिए ब्रज की कई लोक विधायें जैसे रास लीला, ब्रज शैली के नाटक, चारकुला नृत्य समेत कई अन्य ब्रज से जुड़ी कलाओं का प्रदर्शन भी इस उत्सव में किया जायेगा। इसकी तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। इसके साथ ही इस आयोजन पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी खुद अपने दिशा निर्देश दे रही है और कलाकारों का चयन भी उन्हीं के द्वारा किया जा रहा है।

पिछले वर्ष इन हस्तियों ने दी थी अपनी प्रस्तुति

इस आयोजना में अभी कलाकारों के नामों का चयन आख़री दौर में है। जिनमे से कई ऐसे नाम भी है जिन्होंने पिछले वर्ष भी इस उत्सव में अपनी प्रस्तुति दी थी। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर, कन्हैया मित्तल, हंसराज रघुवंशी, केके सूफी, हेमंत ब्रजवासी, ओसमान मीर जैसे कई हस्तियों में अपनी प्रस्तुतियां दी थी। इसके अलावा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय डायरेक्टर दिनेश खन्ना द्वारा इस कार्यक्रम में म्यूजिकल थियेटर प्ले का भी मंचन किया जाएगा।

Also Read: दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वालों के खुशखबरी, जानिए कब-कब चलेगी स्पेशल ट्रेन और क्या होगी टाइमिंग

Tags:    

Similar News