शादी के 15 दिन बाद दुल्हन के साथ दुष्कर्म

Update: 2022-03-04 06:08 GMT

शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है। ये मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित एक गांव का है। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दनकौर स्थित एक गांव में गुरुवार को दिन में घर के कमरे में बंद कर रिश्ते के जेठ ने नवविवाहिता से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। इस काम में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। पीड़ित महिला अपने पति और परिजनों के साथ कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची।

बुलंदशहर के एक गांव की दो सगी बहनों की शादी 15 दिन पूर्व दनकौर कोतवाली के गांव में हुई थी। दोनों बहनों की शादी पड़ोस में हुई थी। एक महिला का पति ग्रेटर नोएडा में नौकरी करता है।

गुरुवार को जब पति घर से ड्यूटी करने गया तो नवविवाहिता महिला अपने पड़ोसी जेठ के घर किसी काम से गई। जैसे ही महिला ने कमरे में कदम रखा तो पीछे से एक अन्य महिला ने कमरा बंद कर दिया। आरोपी ने महिला को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी की पत्नी ने तेज आवाज में डेक चला दिया। इससे महिला की चीख-पुकार दबकर रह गई। दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। दनकौर पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। सहयोग करने वाली महिला से भी पूछताछ की गई है।

Tags:    

Similar News