Chandra Grahan 2022 Time in Indiaसाल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा

Update: 2022-03-12 05:32 GMT

साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं. साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा. साल 2022 में लगने वाले दोनों ही चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाले हैं. पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा.

भारत में धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई कार्य करना वर्जित होता है. चन्द्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है. लेकिन हर पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) नहीं हो सकता है. जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 In India) कहा जाता है. तो आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और डेट के बारे में विस्तार से-

भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सोमवार, 16 मई 2022 को सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल (Sutak Kaal) नहीं लगेगा.

साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. क्योंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा.

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 मंगलवार को दोपहर 17:28 बजे से 19:26 बजे तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकेगा. इसलिए भारत में इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा.

इस चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसका सूतक यहां भी प्रभावी रहेगा.

Tags:    

Similar News