कुशेश्वर स्थान के चुनावी सभा में बोले मुख्यमंत्री नीतीश

पति-पत्नी के राज में क्या होता था, यह सबको पता है

Update: 2021-10-25 12:14 GMT

दरंभगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि हमे मौका मिला तो काम कर के दिखाया है। पूर्व में पति-पत्नी के राज में क्या होता था, यह सबको पता है आज विरोधी अखबार में अपना ज्ञान देते है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने भाषण में कुशेश्वरस्थान में विकास को मुद्दा बनाया।उन्होंने कहा कि बाढ़ में सरकार द्वारा हर जगह काम किया गया, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया। कोरोना काल में सभी लोगों को टीका देने का काम किया गया। देश भर में अब तक 102 करोड़ लोगों को वैक्सीन दिया गया।

बिहार में साढ़े छह करोड़ लोगों को टीका दिया गया।मुख्यमंत्री ने कुशेश्वरस्थान को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले से बाढ़ आती रही है, पहले की सरकार ने आखिर यहां के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर सभी नदियों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

गौरतलव है कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट के लिए 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। वोटों की गिनती दो नवंबर को होगी।अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर जेडीयू के विधायक जीत कर आए थे है लेकिन उनके निधन के बाद यह दोनों सीटों रिक्त हो गई हैं।


Tags:    

Similar News