1 मई से बदल गया है श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन का समय, नोट कर लें नया टाइम टेबल

Update: 2022-04-30 13:57 GMT

मथुरा।  आने वाले दिनों में अगर श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लें। घर से निकलने से पहले जन्मभूमि के मंदिरों का टाइम टेबल एक बार नोट करने के बाद ही जाएं। दरअसल जन्मभूमि के मंदिरों के दर्शन का समय बदल गया है।

दर्शन का नया समय

श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सभी मंदिरों के ग्रीष्मकालीन समय में वैशाख शुक्ल प्रतिपदा यानि 01 मई की सुबह से दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत श्रीभागवत भवन एवं अन्य मंदिरों में प्रात: 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दर्शन होंगे। इसके अलावा श्रीगर्भ गृह मंदिर में दर्शन का समय प्रात: 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगा।

Tags:    

Similar News