रैली में उमड़ी लाखों की भीड़ ने इनेलो की लोकहित और किसान हित नीतियों पर लगाई मोहर: अभय सिंह चौटाला

रैली ने यह साफ कर दिया है कि वो भाजपा, जजपा और कांग्रेस की बदनियत और किसान विरोधी नीतियों से लोग हैं बेहद खफा

Update: 2021-09-26 13:09 GMT

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को स्वर्गीय चौधरी देवी लाल की जयंती पर जींद में आयोजित की गई सम्मान दिवस रैली को बेहद सफल बनाने में लाखों लोगों के आने पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पूरे प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वो रैली में उमड़े लाखों लोगों के आने से सफल हुई रैली से बेहद खुश हैं। और अब रैली को बंपर सफल बना कर जनता ने भी इनेलो की लोकहित और किसान हित नीतियों पर मोहर लगा दी है और यह साफ कर दिया है कि वो भाजपा, जजपा और कांग्रेस की बदनियत और किसान विरोधी नीतियों से बेहद खफा हैं। प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो की होगी जो किसान, कमेरे और आम लोगों आवाज बनकर हमेशा उनके पक्ष में खड़ी रही है।

सम्मान दिवस रैली के दौरान बड़े पैमाने पर लोग भाजपा, जजपा और कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर इनेलो में शामिल हुए। इनमें से एक नाम बेहद अहम है वो हैं उमेद लोहान जिन्होंने विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस छोड़ कर इनेलो में घर वापसी की है। उमेद लोहान जब इनेलो में थे तब युवा इनेलो की कमान इन्ही के हाथ में थी। इनके कुशल नेतृत्व ने पूरे प्रदेश के युवाओं को इनेलो के साथ जोड़ा था।

प्रदेश के युवाओं में उमेद लोहान की बड़े स्तर पर स्वीकार्यता रही है और आज प्रदेश का युवा उनकेे इनेलो में शामिल होने से बेहद उत्साहित है। लोहान लंबे समय तक हिसार जिले के इनेलो के प्रधान रहे हैं व 2014 में इनेलो की टिकट पर हांसी विधान सभा से चुनाव भी लड़ चूके हैं। रैली में अपने संबोधन में उमेद लोहान ने कहा कि इनेलो के दो फाड़ होने से हजारों कार्यकर्ता निराश हो कर दूसरी पार्टियों में चले गए थे या फिर घर पर बैठ गए थे।

उन्होंने भी भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की थी लेकिन उनके पाखंड देख कर बेहद निराश हुए और आज इनेलो में पुन: शामिल हो कर बेहद खुश हैं। लोहान ने इनेलो सुप्रीमों को लोह पुरूष की संज्ञा दी और अभय सिंह चौटाला को दानी, जुबान का धनी, त्यागी और दिल से किसान हितैषी बताया। रैली में ओलंपिक, पैरालंपिक पदक विजेता खिलाडिय़ों और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को शाल और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कानूनों के विरोध में सोमवार 27 सितंबर को संयुक्त मोर्चा द्वारा संपूर्ण भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने रैली के दौरान ही यह घोषणा कर दी थी और रैली में आए लाखों लोगों से आहवान भी कर दिया था कि संपूर्ण भारत बंद को सफल बनाने के लिए जी जान से उसमें हिस्सा लें ताकि भाजपा सरकार की आंखे खुले और उन्हें इस बात का अहसास हो जाए के किसान उनके द्वारा बनाए गए तीनों काले कानूनों से कतई खुश नहीं हैं और भाजपा सरकार तीनों कानूनों को वापिस लेने पर मजबूर हो जाए।

Tags:    

Similar News