Pushpa The Rise कौन हैं 'Fahadh Faasil', जिन्होंने 15 मिनट की एंट्री में लूट ली महफिल, इरफान खान से भी है खास कनेक्शन
फिल्म पुष्पा रिलीज (Pushpa The Rise) के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. मूवी के डायलॉग से लेकर एक्टर्स की एक्टिंग तक को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.;
नई दिल्ली: फिल्म पुष्पा रिलीज (Pushpa The Rise) के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. मूवी के डायलॉग से लेकर एक्टर्स की एक्टिंग तक को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.फिल्म पुष्पा रिलीज़ के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. मूवी के डायलॉग से लेकर एक्टर्स की एक्टिंग तक को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के नाम का शोर खूब सुनाई दिया, लेकिन एक और नाम है जो लगातार सुर्खियां बटौर रहा है, वो नाम है फहाद फासिल (Fahadh Faasil)का. आइए जानते हैं कौन हैं फहाद फासिल, जिन्होंने 15 मिनट के सीन में लूट ली महफिल.
कौन हैं फहाद फासिल
क्लाइमैक्स से कुछ देर पहले ही इनकी एंट्री होती है, लेकिन यकीन मानिए अल्लू अर्जुन के बाद किसी ने लाइमलाइट चुराई तो वो फहाद ही हैं. फहाद साउथ इंडस्ट्री में निर्माता से लेकर एक्टर तक के रूप में काम कर चुके हैं. इन्हें साउथ की कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है. फहाद ने साल 2002 में अपने करियर की शुरूआत की और कई अवॉर्ड अपने नाम किए. इतना ही नहीं वो 2018 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो फहाद केरल में आलप्पुषा के रहने वाले हैं. इन्होंने नजरिया नजीम से साल 2014 में शादी की थी.
फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार
जिस तरह फिल्म बाहुबली में कटप्पा ने कौतूहल पैदा किया था. ठीक उसी तरह ही फिल्म पुष्पा में भंवर सिंह को हरियाणवी मिक्स टूटी-फूटी हिंदी बोलते दिखाया है, लेकिन इस किरदार की दमदार एंट्री ने खूब वाहवाही लूटी और पुष्पा के रुख को मोड़ कर रख दिया. मेकर्स ने फिल्म पुष्पा को दो भागों में बनाने का ऐलान पहले ही कर दिया था. अब इस फिल्म के पहले भाग पुष्पाः द राइज की शानदार सफलता के बाद अब दूसरे पार्ट का भी दर्शकों के बेसब्री से इंतजार है.
इरफान खान के इस कैरेक्टर से हुए इंस्पायर्ड
अमेरिका में अपनी पढ़ाई के दौरान एक बार फहाद ने हिंदी फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' देखी. इस फिल्म में सलीम राजबली के किरदार नजर में आए इरफान खान के कैरेक्टर से इतना इंस्पायर्ड हुए कि उन्होंने इरफान की सभी फिल्में देख डाली. इरफान की एक्टिंग और उनके हाव भाव देख कर फहाद को लगा कि एक्टिंग उनके लिए इतनी मुश्किल भी नहीं है. इरफान की वजह से उन्होंने फिल्मों में वापसी की.
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
फहाद अन्नायुम रसूलम, महेशिंते प्रतिकारम, थोंडीमुथलम द्रिकसाक्षियुम, कुंबलंगी नाइट्स और सुपर डीलक्स जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं. अब उन्हें 'पुष्पा 2' में देखने का इंतजार हो रहा है.