कमरे में फस्ट नाइट मना रहा था दूल्हा, पुलिस ने डाली रेड तो दीवार फांदकर भागा दुल्हा, जानें पूरा मामला

Update: 2022-03-12 11:11 GMT

प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के रामपुर जिले के सैदनगर के अजीमनगर थाना क्षेत्र से  एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहा पर एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्यार में इस कदर डूब गए कि सारी हदें पार कर दीं। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी हो गए। इसके बाद प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलकर संबंध बनाने लगा था।

प्रेमिका ने इसके बाद प्रेमी से शादी करने को कहा, लेकिन प्रेमी हर बार प्रेमिका की बात को टालता था। प्रेमी ने एक दिन सीधे शादी करने से मना कर दिया। दो दिन पहले प्रेमिका सीधे थाने पहुंच गई और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस युवक की तलाश करने लगी। अपने ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने की खबर जब युवक को लगी तो वह घबरा गया।

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों परिवार वालों ने समझौता कर लिया और युवक का उसी युवती के साथ निकाह करा दिया। निकाह के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। दोनों कमरे में सुहागरात की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को दोनों के शादी होने की जानकारी नहीं थी। वह दुष्कर्म के आरोपी के तौर पर उसकी तलाश कर रही थी। सुहागरात के बीच में ही पुलिस दबिश देने युवक के घर पहुंच गई। दूल्हे को जैसे ही पुलिस के आने की जानकारी मिली तो वह डर के मारे पत्नी को कमरे में छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया।

Tags:    

Similar News