पूर्व प्रधान की नदी में डूबने से मौत

Update: 2021-11-07 08:34 GMT

सतपुली। पूर्व ग्राम प्रधान बडखोलू ब्लॉक कल्जीखाल जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू की नयार नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कल 6 नवम्बर दोपहर में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पिता यदुवीर सिंह उम्र लगभग 48 सतपुली से अपने गांव जा रहे थे। दोपहर में अपने गांव के नजदीक नदी में नहाने के लिए गए थे, लेकिन नदी के तेज बहाव में वो डूब गए।

परिजन व प्रशासन द्वारा कल से ही उनकी खोजबीन की जा रही थी, जो आज सुबह 11 बजे के लगभग उनकी बॉडी नाला सैण निकट बिलखेत के सामने मिली।

बीएस भंडारी राजस्व उपनिरीक्षक मनियारसूं ने बताया कि, कल से ही ग्रामीणों और राजस्व टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी, जिसके बाद आज 11 बजे डेड बॉडी नदी किनारे द्वारीखाल ब्लॉक इलाके में मिली, जिस कारण वहां के राजस्व निरीक्षक को सूचित कर पंचनामा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News