BrahMos Supersonic Cruise Missile के नए वर्जन का भारत ने ओडिशा के तट से किया सफल परीक्षण
भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के बालासोर तट से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया है।;
भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के बालासोर तट से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया है। यह जानकारी रक्षा सूत्रों से पता चली है. इस संबंध में रक्षा सूत्रों ने कहा कि मिसाइल नए तकनीक से लैस थी, जिसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है. बता दें कि इससे पहले 11 जनवरी को भारत ने आधुनिक सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के एक नये संस्करण का परीक्षण किया था।
#WATCH | Today India successfully testfired a new version of the BrahMos supersonic cruise missile off the coast of Odisha in Balasore. The missile was equipped with new technological developments which were successfully proven
— ANI (@ANI) January 20, 2022
(Video source: DRDO) pic.twitter.com/VdGSYW10W5
दिसंबर में क्रूज मिसाइल के वायु वर्जन का हुआ था सफल परीक्षण
इससे पहले भारत ने पिछले साल आठ दिसंबर को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु वर्जन का ओडिशा तट से दूर सुखोई 30 एमके–I से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के विकास, उत्पादन और विपणन के लिए भारत (डीआरडीओ) और रूस (एनपीओएम) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। ब्रह्मोस एक शक्तिशाली आक्रामक मिसाइल हथियार प्रणाली है जिसे पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है।