IPL 2022 Auction: बोली के दौरान आईपीएल ऑक्शनर हुआ बेहोश, नीलामी को रोका गया, फिर...

Update: 2022-02-12 09:50 GMT

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। लेकिन बेंगलुरू में हो रही नीलामी प्रक्रिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है। आईपीएल नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के लिए लग रही बोली के दौरान बेहोश होकर नीचे गिर गए, जिसके कारण नीलामी को रोका गया है और लंच की घोषणा कर दी गई है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान पूरी नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया है। अब यह 3.30 बजे दोबारा शुरू किया जाएगा। यह घटना तब हुई जब वे श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली लगा रहे थे।

2500 ऑक्शन करा चुके हैं ब्रिटेन के ह्यूज

ह्यूज फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के ऑक्शन एक्सपर्ट हैं। वह 35 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं और अब तक दुनिया भर 2500 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News