जेल में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

Update: 2021-12-24 12:14 GMT

भागलपुर। भागलपुर स्थित शहीद जुब्बा साहनी केन्द्रीय कारा के एक सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पूर्णिया केन्द्रीय कारा के एक सजायफ्ता कैदी महताब अली (27) को दो महीने पहले चिकित्सा कारणों से भागलपुर के शहीद जुब्बा साहनी केन्द्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया था। चार दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतक कैदी पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के करणदिग्गी गांव का निवासी था। उसे पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पूर्णिया के केन्द्रीय कारा में भेज दिया गया था। इस सिलसिले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मृतक कैदी के परिजनों को सूचित कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की देखरेख में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।


Tags:    

Similar News