Rajasthan News: घर में सो रही लड़की को जबरन उठा ले गए दरिंदे, फिर खेत में किया गैंगरेप

राजस्थान (Rajasthan) के बरन (Baran) में घर में सो रही लड़की को किडनैप कर कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है.;

Update: 2022-01-25 07:07 GMT

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के बरन (Baran) में घर में सो रही लड़की को किडनैप कर कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि पीड़िता ने बताया कि उसके साथ एक शख्स ने रेप किया जबकि एक अन्य ने इस घिनौने काम में उसकी मदद की. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे है. 

सदर पुलिस स्टेशन के सीआई रमेश कुमार ने बताया कि एक लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने घर में सो रही थी तभी दो लोग उसके घर के अंदर आ गए और उसे जबरन बाहर ले गए. उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि दूसरे मदद की. हमने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के वक्त लड़की के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे. वह घर में अपनी बहन के साथ सो रही थी. इस बीच आरोपियों ने उसका अपहरण किया और बाइक पर बिठाकर दूर खेतों में ले गए. जहां एक आरोपी ने दुष्कर्म किया और दूसरे आरोपी ने उसकी मदद की.

वहीं, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक मूक-बधिर युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सोमवार को सामने आया. पीड़ित युवती पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या होने पर सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जहां उसके दो महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई. अस्पताल प्रशासन से मामले की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित युवती से इस बारे में बातचीत कर उसकी समझने वाले का प्रबंध किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Similar News