रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, घटना के बाद बेहोश हो गई थी पीड़िता

Update: 2022-03-24 06:28 GMT

प्रतीकात्मक फोटो

आगरा के थाना जैतपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने रिश्तेदार पर खेत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार की है। तीन दिन तक सुलह के लिए पंचायत होती रही। बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। 

पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार रविवार को उनके घर आया था। महिला अपने पति के साथ खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचे रिश्तेदार ने महिला के पति के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पति को पानी ले आने के लिए भेज दिया। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बेहोश हो गई थी पीड़िता

घटना के बाद घर आते समय महिला गिरकर अचेत हो गई। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने महिला का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। चर्चा है कि एक से अधिक लोग इस घटना में शामिल थे। हालांकि महिला ने रिश्तेदार पर ही आरोप लगाया है। तीन दिन तक इस मामले में समझौते के लिए पंचायत होती रही।

बुधवार को पीड़ित परिवार ने जैतपुर थाने में रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ जैतपुर मनोज कुमार ने बताया कि तीन दिन बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी रिश्तेदार करन सिंह जसवंत नगर (इटावा) का रहने वाला है। जिसकी तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन आरोपी मिला नहीं।

Tags:    

Similar News