सियासत ग़ज़ब है: शिवपाल पहले मुलायम से मिले फिर सीएम योगी और भाजपा नेता से मिले

Update: 2022-03-30 17:27 GMT

उत्तर प्रदेश मे मौजूदा हालातों मे सियासत भी अजीबोगरीब है। आज शिवपाल यादव को लेकर पूरे दिन यूपी और दिल्ली के सियासी गलियारों मे आज सियासत का बाजार गरम रहा। दिल्ली से शिवपाल यादव सीधे विधानसभा पहुंचे और विधायक पद की शपथ ली। हालांकि मीडिया भी उनके पीछे पीछे लगातार दौड़ती रही। 

उधर शिवपाल यादव शपथ ग्रहण करके सीधे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया उसके बाद सीधी 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास जाकर उनको शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने तत्काल प्रदेश अध्यक्ष और काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अपने आवास पर बुलाया। 

उधर जब शिवपाल सिंह यादव शपथ ग्रहण करके निकले तो तत्काल मीडिया ने सवाल दाग दिया अगला कदम क्या होगा? शिवपाल यादव ने कहा कि समय आने पर जबाब दिया जाएगा। समय पर ही बोलूँगा। उनके इस कथन मे बड़ा रहस्य पता चल रहा था। जहां शिवपाल सपा के सहयोगी दलों की बैठक मे न पहुंचे हों और यकायक बीजेपी के बड़े नेताओं से मिल रहे हों तो डाल मे कुछ काला नजर जरूर आ रहा है। 

Tags:    

Similar News