रामनवमी यात्रा पर पथराव, भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगाई, गुजरात के साबरकांठा का है मामला !

Update: 2022-04-10 11:58 GMT

गुजरात के हिम्मतनगर (साबरकांठा) जिले में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के घायल होने का समाचार है। घटना 10 अप्रैल, 2022 (रविवार) की है। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस रैली के संयोजक और हिम्मतनगर के निवासी कनक सिंह ने बताया, "हम पर अचानक ही हमला हुआ है। यह हमला मुस्लिमों द्वारा किया गया है। उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ हम पर पत्थरों और डंडो से हमला बोला। हमारी तरफ से कोई तैयारी नहीं थी। हिम्मतनगर बाजार के बीच कुछ मुस्लिमों के घर हैं। ये सब उनके ही घरों से हुआ है। हमारी गाड़ियों को जला दिया गया। हमारे लोग भी घायल हुए हैं। पथराव में कम से कम आधे दर्जन पुलिस वाले घायल हैं।

हमलावरों में मुख्य रूप से राजू मेंटल, सिकंदर पठान, समीर पठान, खालिद पठान, मुबीन शेख, वाहिद पठान, उमर पठान व अन्य हैं। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।" कनक सिंह राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी भी हैं।  इस घटना की जानकारी के लिए साबरकांठा के एसपी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने व्यस्त होने और कुछ देर बाद बात करने के लिए कहा। फिलहाल हालत तनाव पूर्ण बने हुए है। 



Tags:    

Similar News