Rajasthan में भ्रष्टाचार की ऐसी कहानी, रिश्वत लेते पकड़ा गया पूरा ऑफिस, अधिकारी ने दिया अजीब बयान

राजस्थान (Rajasthan) में रिश्वत (Bribe) लेने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पूरा का पूरा ऑफ़िस (Full Office) ही रिश्वत लेते पकड़ा गया है. इतना ही नहीं, पकड़े जाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी (state administrative service officer) ने अजीब तर्क दिया है कि जब कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें.;

Update: 2022-02-08 07:47 GMT

नई दिल्लीः राजस्थान (Rajasthan) में रिश्वत (Bribe) लेने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पूरा का पूरा ऑफ़िस (Full Office) ही रिश्वत लेते पकड़ा गया है. इतना ही नहीं, पकड़े जाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी (state administrative service officer) ने अजीब तर्क दिया है कि जब कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें.

रंगे हाथों पकड़ा गया

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर शहर (Rajasthan) के विकास का जिम्मा संभालने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण की डिप्टी कमिश्नर समेत पूरा दफ्तर रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया है. रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ममता यादव एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के सामने खुश दिख रही थीं. उनका कहना था कि जब कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो भला कैसे मना किया जा सकता हैं.

रिश्वत मांग रहे थे

एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की गई थी कि जवाहर सर्किल के सिद्धार्थ नगर में एक व्यक्ति अपनी पुश्तैनी जमीन का पट्टा लेना चाह रहा था. इसके बदले डिप्टी कमिश्नर ममता यादव साढ़े छह लाख रुपये और जूनियर इंजीनियर श्याम 3 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे.

JDA में जाल फैलाया

शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने JDA में जाल फैलाया और फिर RAS अधिकारी ममता यादव, जयंत श्याम, नक्शा पास करने वाला कर्मचारी विजय मीणा, अकाउंटेंट राम तूफान मंडोतिया समेत कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश मौर्य सभी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए.

पट्टा बांटने के काम में

ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरे जोन के अधिकारी ही रिश्वत लेते एक साथ पकड़े गए हैं. जयपुर के जोन 4 के अधिकारी पट्टा बांटने के काम में लगे हुए थे. एंटी करप्शन ब्यूरो ने JDA के पार्किंग एरिया से घूस लेते हुए पकड़ने की कार्रवाई शुरू की. काम काफी गुप्त ढंग से हुआ और आखिर में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर तक अधिकारी पहुंच गए.

Similar News