UP Weather: यूपी में जल्द बढ़ेगी ठंडक, अभी तक प्रदेश के ये जिले रहे सबसे ज्यादा ठंडे, जानें मौसम की खबर

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम ठंड तो दोपहर में धूप का एहसास लोगों को हो रहा है। जल्दी ही प्रदेश में ठंड और बढ़ने वाली है।

Update: 2023-10-23 03:01 GMT

यूपी में जल्द बढ़ेगी ठंडक।

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में ठंड पड़ने का सिससिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो इसी हफ्ते अभी और तापमान कम होगा, खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में ज्यादा सर्दी रहेगी और तापमान भी लगभग 12 से 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गिरने का पूर्वानुमान है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश के जिलों में आज के मौसम की तो आज सुबह धूप रहेगी, जबकि शाम होते-होते सर्द हवाएं चल लग जायेंगी और रात का तापमान गिरने की वजह से रात में लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार इस बार सर्दी सामान्य ही रहने का पूर्वानुमान है। इस पूरा सप्ताह न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा। दोपहर में धूप और शाम से लेकर रात तक ठंडक। यही नहीं राजधानी लखनऊ समेत आस पास के इलाकों में जल्द ही कोहरा देखने के लिए मिल सकता है।

मेरठ और कानपुर यूपी के सबसे ठंडे जिले

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मेरठ और कानपुर पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के सबसे ठंडे जिले हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। तो वहीं कानपुर का 14 डिग्री सेल्सियस जबकि मेरठ का 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। अलीगढ़ का 18 लखीमपुर का 18 और वाराणसी, गोरखपुर और बलिया का भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, जबकि राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Alos Read: श्रीराम और कृष्ण को जेल भेजने की बात करने वाले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर दर्ज हुई FIR, बढ़ सकती है मुश्किलें

Tags:    

Similar News