बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित झोलाछाप डॉक्टर को जेल

Update: 2022-03-02 06:50 GMT

गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी झोलाछाप एके विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ धारा 376 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

खोराबार थानाक्षेत्र के हल्का नम्बर एक के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची के साथ सोमवार को दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। सोमवार की दोपहर में झोलाछाप डॉक्टर बंगाली ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को कूड़ा फेंकने के बहाने बुलाकर दुराचार किया था। घटना की जानकारी दी उसके बाद बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376 और 5/6 पाक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

सत्यपाल सिंह कौशिक Special Coverage News

Tags:    

Similar News