आगरा में चोरी के इरादे से घुसे चोर ने की आत्महत्या घरवालों से डर कर दे दी जान
आगरा में एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर ने घर वालों के डर से सुसाइड कर ली जैसे ही घरवालों को आहट सुनाई दी तो घर वाले जाग गए और वह चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाने लगे;
आगरा में एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर ने घर वालों के डर से सुसाइड कर ली जैसे ही घरवालों को आहट सुनाई दी तो घर वाले जाग गए और वह चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाने लगे।इसके बाद कर डर गया चोर ने अपने आप को चारों तरफ से घिरता हुआ पाया। इसके बाद उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और फिर अंदर से कमरे की कुंडी लगा ली। इसके बाद करीब 30 मिनट बाद वहां पुलिस पहुंची।अंदर जब पुलिस ने देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था।पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पूरा मामला थाना बाह के गांव बिजकौली का है। यहां मदन गोपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया,मंगलवार रात को मैं घर के बाहर सो रहा था। करीब ढाई बजे बगल के घर के लोग पहुंचे और बताया कि तीन युवक गांव में बाइक से इधर-उधर घूम रहे हैं। इसके बाद मैंने आस-पास के लोगों को जगाया। रात के समय सभी ने चोरों की तलाश की। लेकिन कोई नहीं मिला।
मदन लाल ने बताया, जब कोई नहीं मिला तो मैं वापस घर आ गया। यहां देखा तो बहू घर के बाहर टहल रही थी, वो काफी परेशान थी। उससे पूछा किया क्या हुआ, उसने बताया कि कोई घर के अंदर घुस गया है। इसके बाद हम लोगों ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इतने में उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। फिर हम लोगों ने भी बाहर से कुंडी लगा दी।
इसके बाद मैं और गांव के लोगों ने बटेश्वर पुलिस चौकी पर पहुंचे और चोर के बारे में जानकारी दी। साथ ही डायल-112 पर भी सूचना दे दी। थोड़ी ही देर बाद पुलिस पहुंच गई।
दरवाजा तोड़ा तो सब हैरान रह गए
पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। चोर को बाहर आने के लिए कहा। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही अंदर देखा तो सब दंग रह गए। एक युवक फांसी के फंदे पर लटका था। तुरंत उसे नीचे उतारा गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया। मगर, उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक पास से मिला पैन कार्ड
युवक के पास एक पैन कार्ड मिला है, जिस पर भानु प्रताप पुणे लिखा है। इसके अलावा उसके हाथ पर जय मां संतोषी मां, जय मां दुर्गा मां गुदा हुआ था। इसके साथ ही रानी भी लिखा हुआ है। अब पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। गांव वालों का कहना है कि पकडे़ जाने के डर से उसने सुसाइड कर लिया है।
थाना प्रभारी वह कुलदीप दीक्षित ने बताया, घर में चोर के बंद होने की सूचना मिली थी। वो मौके पर गए थे। काफी देर गेट खुलवाने का प्रयास किया। जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक फंदे से लटका था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.