यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 91 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देंखे लिस्ट किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

Update: 2022-01-28 08:58 GMT

भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिमी से, नंद गोपाल नंदी इलहाबाद दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ेंगे। अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता और गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है। डुमरियागंज से कांग्रेस उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा से टिकट मिला है। राघवेंद्र प्रताप सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के करीबी हैं। पहले यहां से आरपीएन सिंह के लड़ने की खबरें थीं। इस सीट से 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर जीते थे।







 







 


 


 



 


 



Tags:    

Similar News