वरुण गांधी ने #UPSI2021 भर्ती में धांधली पर किया सवाल, न्याय कब मिलेगा

Update: 2022-05-25 05:42 GMT

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी आज फिर यूपी की योगी सरकार पर सवाल खड़ा कर दिए है। उन्होंने कहा है कि यूपी दारोगा भर्ती में पीड़ितों के साथ खड़ा हूँ। उनकी हर संभव मदद करूंगा जब तक न्याय नहीं मिलेगा लड़ाई जारी रहेगी। 

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जिस पद की आकांक्षा में छात्र खून पसीना एक कर देते है, परिजन अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं, उसकी यूँ खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का मनोबल टूट रहा है।#UPSI2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं। न्याय की गुहार में मैं आप सभी के साथ हूँ।

उन्होंने कहा है कि ऐसी धांधलियों से वर्षों तक अपना पेट काट कर बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता की कुर्बानियों का भी अपमान होता है। आशा करता हूँ की सरकार छात्रों की मांग को मानेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसके लिए कठोर कदम भी उठाएगी। दोषियों को दंड मिलना चाहिए।

वरुण गांधी ने इससे पहले राशन कार्ड को लेकर भी सवाल किया था चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र? जनसामान्य के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मानक अगर 'चुनाव' देख कर तय किए जाएँगे तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता खो बैठेंगी। चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड खोने वाले करोड़ों देशवासियों की याद सरकार को अब कब आएगी? शायद अगले चुनावों में..!

बता दें की बीजेपी सांसद वरुण गांधी पिछले काफी समय से बीजेपी के मुखर बने हुए है।  

Tags:    

Similar News