यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ने लगी ठंड, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। अब लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। कल कानपुर में कड़के की ठंड पड़ी।

Update: 2023-10-31 02:50 GMT

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ने लगी ठंड।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अब ठंड अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। सुबर शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है तो वहीं दोपहर की धूप सुहानी लगने लगी है। यूपी के कानपुर जिले में बीते रात सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। कानपुर में कल न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जाने की वजह से यहां के लोग ठंड का खूब एहसास हुआ। जो घर से बाहर निकले वो भी स्वेटर और जैकेट में नजर आए जबकि लखनऊ शहर में भी न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से रात में लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी दोपहर में हल्की धूप रहेगी। शाम और रात को ठंड का ज्यादा प्रभाव देखने के लिए मिलेगा। रात और सुबह कोहरा भी नजर आएगा।

कल इन जिलों में ठंड ने दिखाया अपना असर

यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में दर्ज किया गया उनमें वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, कानपुर, मेरठ और अलीगढ़ हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है जबकि अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चल रहा है और एक नवंबर से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इसके बाद धीमे-धीमे करके दिन में भी धूप निकलना बंद हो जाएगी और दिन में भी लोगों को कोहरा दिखने लग जाएगा।

जानें कैसा रहेगा आज तापमान

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। तो वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Also Read: दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, 6000 रुपये की विकास परियोजनाओं का किए शुभारंभ

Tags:    

Similar News