लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या

Update: 2021-10-01 07:24 GMT

एटा में शराब के नशे में धुत अधेड़ ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उलायतपुर निवासी रामप्रकाश के घर में कई दिन से विवाद चला था।

गुरुवार की देर शाम को भी पत्नी से विवाद हो गया। रामप्रकाश ने 55 वर्षीय पत्नी अनार देवी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। जानकारी मिलने पर गांव के लोग जुट गए। मौके पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



Tags:    

Similar News