महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म

Update: 2021-10-28 12:35 GMT

बिहार में सिवान से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहा सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों का जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। फिलहाल, पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़‍ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया।





Tags:    

Similar News