Weather News: दिल्ली-यूपी में कोहरा तो यहां होगी बरसात, जानें मौसम का हाल

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मौसम में आज खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पढ़िए मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Update: 2023-10-27 02:43 GMT

 दिल्ली-यूपी में कोहरा तो यहां होगी बरसात, जानें मौसम का हाल

Weather news: आज देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, मौसम प्रणाली की बात करें तो पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे सटे आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी केरल और आसपास के क्षेत्रों पर निचले स्तर पर है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में आज कोहासा रहेगा। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते कोहासे रहने के आसार है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में पूरे हफ्ते तापमान में ज्यादा बदवाल देखने को नहीं मिलेगा। 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आज सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। वहीं, दिन में आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। बात करें प्रयागराज की तो यहां आज न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री रहने के आसार हैं तो वहीं अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री रहेगा।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, बाकी पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभावना है। देश के बाकी हिस्सों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Also Read: राजस्थान में बुरी तरह चुनाव हारने की कगार पर पुहंच चुकी भाजपा को बचाने BJP की विशेष Election Department विंग "ED" मैदान में कूद चुकी है: श्रीनिवास बी

Tags:    

Similar News