दो लाख का सोना निगल गई भैंस, फिर ऐसा कुछ हुआ कि जानकर हो जाएंगे आप हैरान

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक भैंस दो लाख का सोना निगल गई है।

Update: 2023-10-02 06:32 GMT

महाराष्ट्र में भैंस निगल गई दो लाख का सोना। 

Maharashtra News: कभी कभी हम ऐसी हटनाओं को सुनते हैं कि जिन्हें सुनकर हमें भरोसा ही नहीं होता कि ये भी हकीकत में हो सकती हैं, लेकिन वह हकीकत में हुई होती हैं। कुछ ऐसी ही अविश्वासनीय घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले से आ रही है, जहां एक भैंस ने दो लाख रुपये का मंगलसूत्र निगल लिया। भैंस के मंगलसूत्र निगलने के बाद उसका 2 घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद मंगलसूत्र को निकाल लिया गया। घटना को सुनने के बाद गांव के सभी लोग हैरत में पड़ गए।

दरअसल, ये पूरी घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक गांव की है, जहां महिला ने सोने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर प्लेट में रख दिया। अगले दिन महिला ने देखा कि जिस प्लेट में उसका मंगलसूत्र रखा था उस प्लेट में चारा डालकर उसने भैंस को दे दिया। भैंस ने भी बिना देरी किए चारे के साथ मंगलसूत्र निगल लिया था।

भैंस के ऑपरेशन के बाद निकला मंगलसूत्र

कुछ देर बाद महिला ने पाया कि उसका मंगलसूत्र गायब है। जब महिला को याद आया कि उसने प्लेट में रखा था और उसी प्लेट से चारा भी खिलाया है। इस पूरे मामले के बाद भैंस की सर्जरी कराई गई और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया। मीडिया एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है। जिसे निकालने में करीब 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए और मंगलसूत्र निकाल लिया गया है। अब भैंस की भी हालात ठीक है।

Also Read: दारा सिंह चौहान ने की सीएम योगी से मुलाकत, कैबिनेट विस्तार की फिर शुरू हुई चर्चा

Tags:    

Similar News