सपा-कांग्रेस जुबानी जंग के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दी अपनी प्रतिक्रिया जानें क्या कहा ओपी राजभर ने

सपा कांग्रेस के बीच हो रहे जुबानी जंग के बीच ओम प्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पढ़िए पूरी खबर...

Update: 2023-10-23 06:49 GMT

सपा-कांग्रेस जुबानी जंग के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

SP vs Congress: सपा-कांग्रेस के बीच चल रहे जुबानी जंग के बीच सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बड़ा बयान दे दिया है। आपी राजभर ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला बोलते हुए बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने सोमवार को कहा कि इंडिया गठबंधन लंबी रेस का घोड़ा नहीं है। हालिया दिनों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच कलह उभरकर सामने आ चुकी है। अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के रवैये से खासा आहत हुए थे।

ओम प्रकाश राजभर का विपक्षी गठबंधन पर हमला

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए एकतरफा प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया था। अखिलेश यादव की सार्वजनिक नाराजगी के बाद सपा नेता भी कांग्रेस पर आक्रामक हो गए थे। कांग्रेस भी सपा पर पलटवार करने में पीछे नहीं रही। दोनों तरफ से जमकर बयान बाजी हो रही है। अखिलेश यादव की दखलअंदाजी के बाद दोनों पार्टियों में विवाद और बढ़ गया है। हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता की सलाह पर अखिलेश यादव ने नरमी का संकेत दिया। उन्होंने ऐलान किया कि व्यापक हित में कांग्रेस के बड़े नेता की बात माननी पड़ेगी।

इसी को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के बिखरने की वजह विभिन्न विचारधाराओं को मानने वाले नेताओं का एक मंच पर साथ आ जाना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी मोर्चे की हर पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती है। ज्यादा से ज्यादा सीटों को हासिल करने की महत्वकांक्षाओं के कारण गठबंधन दलों की आपसी लड़ाई देखी जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से आजम खान को किया गया शिफ्ट

उन्होंने आजम खान को रामपुर की जेल से शिफ्ट करने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेल से निकलने के बाद आजम खान ने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। ओम प्रकाश राजभर ने एनकाउंटर की बात को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से आजम खान को शिफ्ट किया गया है।

Alos Read: 5 मैच... 5 जीत... 5 बेस्ट फील्डर गोल्ड मेडल!

Tags:    

Similar News