Chandrayaan-3: चांद पर विक्रम लैंडर ने भरी उड़ान, ISRO का हॉप एक्सपेरिमेंट सफल, देखें वीडियो

ISRO द्वारा चांद पर लगातार कई प्रयोग किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में सोमवार को विक्रम लैंडर की दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग कराई गई है। पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2023-09-04 07:28 GMT

विक्रम ने चांद पर फिर की सॉफ्ट लैंडिंग।

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। एक ओर जहां विक्रम लैंडर ने चंद्रयान-3 मिशन के उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। तो वहीं सोमवार को इसरो ने एक वीडियो जारी कर बताया कि विक्रम लैंडर ने अपना हॉप एक्सपेरिमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

दोबारा से हुई लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग

इसरो ने वीडियो शेयर कर बताया कि रोवर के स्लीप मोड पर जाने के बाद कंट्रोल रूम के कमांड पर, विक्रम लैंडर के इंजन को दोबारा से चालू किया गया और उसे 40 सेमी ऊपर उठाया गया, इसके बाद अपनी जगह से 30 - 40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग कराई।

ISRO का हॉप एक्सपेरिमेंट

इस सफलतापूर्वक हॉप एक्सपेरिमेंट' से भविष्य में चांद से सैंपल को वापस लाने और मानव मिशन को पूरा करने के उद्देश्य में सफलता हासिल की है। इसरो ने बताया कि सभी सिस्टम सही रूप से काम कर रहे है। इस हॉप एक्सपेरिमेंट के माध्यम से Ramp, ChaSTE और ILSA को वापस मोड़ा गया और सफलतापूर्वक पुन: चांद की सतह पर तैनात किया गया।

स्लीप मोड पर गया रोवर

इसरो ने 3 सितंबर को बताया था कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के 10 दिन चंद्रमा की सतह पर पहला टास्क पूरा करने के बाद स्लीप मोड में चला गया है। आपको बता दें कि चांद के साउथ पोल पर अब रात हो गई है और ऐसे में रोवर का काम करना संभव नहीं है। इस समय चांद के साउथ पोल का तापमान माइनस 200 डिग्री के नीचे है। अब चांद के इस हिस्से पर सूरज की किरणें दोबारा पड़ेंगी, तब रोवर प्रज्ञान को स्लीप मोड से वर्क मोड में चालू कर दिया जाएगा।

Also Read: हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल से हाहाकार, ठप हो गया है न्यायिक कार्य

Tags:    

Similar News