आगरा से प्रयागराज के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मात्र साढ़े चार घंटे में तय होगी दोनों शहरों के बीच की दूरी

दीवाली के पहले पहले रेलवे आगरा से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में है।

Update: 2023-09-23 08:28 GMT

आगरा से प्रयागराज के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस।

UP News: अब प्रयागराज से आगरा का सफर और भी आसान होने वाला है। प्रयागराज से आगरा की 447 किलोमीटर की दूरी मात्र साढ़े चार घंटे में तय किया जा सकेगा। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल से वंदे भारत एक्सप्रेस चलने जा रही है। रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि ट्रेन दीपावली से ठीक पहले चलने लगेगी। यह ट्रेन भगवा रंग की होगी जिसमें आठ कोच होंगे। आगरा मंडल की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। रेल मंत्रालय ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और कम समय में सफर तय करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।

आगरा का रेल स्ट्राफ करेगा संचालन

इस ट्रेन का संचालन आगरा रेल मंडल का स्टाफ करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत आगरा कैंट से सुबह छह बजे चलेगी। सुबह 10.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शाम पांच बजे प्रयागराज से चलकर रात 9.30 बजे आगरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में चार चेयरकार और चार एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे।

और किया जा सकता है विस्तार

वंदे भारत पहले चरण में आगरा से प्रयागराज के मध्य चलेगी। छह से आठ माह के बाद इस ट्रेन का विस्तार मथुरा तक होगा।

Also Read: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर डिंपल यादव ने किया बर्खास्त करने की मांग, दानिश को बताया भाई

Tags:    

Similar News